Monday 13 May 2019

ये भूखे भ्रष्टाचारी

ये भूखे भ्रस्टाचारी।
है देश की सबसे बड़ी बीमारी।।
माँ बाप ने इन्हें इतना पढ़ाया
इन्होंने उनकी इज्जत को है मिट्टी में मिलाया।
कालाधन घर मे करके जमा
जन जन को पेट भरने के लिए तरसाया।।
बड़े बड़े वादे कर हम सबको वोट के लिए लुभाया।
अंत मे आम जनता का सारा पैसा अपने ही घर मैं दबाया।
2जी,सत्यम,आदर्श जैसे घोटाले से देश का नाम डुबाया।।
ये भूखे भ्रस्टाचारी।
है देश की सबसे बड़ी बीमारी।।

धरती माँ का भी नही रखते मान।
जब होती है मन मैं भ्रष्टाचार की ठान ।।
जा जा कर विदेश छुट्टियां मना रहे।
जनता का पैसा ऐश में उड़ा रहे।।
आएगी जनता की याद जब होगा मतदान।
घर घर जाकर तब गाएंगे ये राष्ट्रीय गान।।
दबा दबा के पैसा हमारा
खुद को सच्चा बता रहे।
लेकर हाथ मे झाड़ू स्वच्छ भारत के गुण गा रहे।।
ये भूखे भ्रस्टाचारी।
है देश की सबसे बड़ी बीमारी।।

गलती इसमे इनके नही बल्कि है हमारी।
मेज़ के नीचे पैसे दे,ऊपर काम करा कर
हम ही हो रहे इनके आभारी।।
ये तो है भूखे भ्रष्टाचारी।
हम बना रहे इन्हें धनवान भिखारी।।
ये भूखे भ्रष्टाचारी।
है इस देश की सबसे बड़ी बीमारी।।

© Neha Jain

No comments:

Post a Comment

मेरा क्या कसूर?

जिस दिन मेरा ग्रहप्रवेश हुआ तेरे मन में भ्रम प्रवेश हुआ सोच लिया तूने की अब बट जाएगा सबका प्यार क्योंकि तूने तो था माना बस खुद को ही हक़...